पिंडरा।व्यापार मंडल फूलपुर के सदस्यों और समाज सेवकों ने ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के घर-घर जाकर कंबल वितरण किया। इस दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों ने बताया कि वे निर्धारित कार्यक्रम के तहत गरीब व जरूरतमंद लोगों को ठंड के मौसम में गर्म कपड़े और कंबल वितरण किया जाता है।
इस दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों ने विभिन्न गांवों में जाकर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे ठंड के मौसम में जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके इस अवसर पर ऋषि गुप्ता, अधिवक्ता बिंदु सोनकर, कृष्ण चौहान, मल्लू विश्वकर्मा, भरत जायसवाल,शिवम अग्रहरी, छोटू व्यापारी, रिशु मोदनवाल, दीपक, विक्की गोंड, भुलई पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज