वाराणसी। गंगा जमुना सेवा सदन जन कल्याण एजुकेशनल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक सिंह रिंकू द्वारा क्षेत्र में लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं, जिनकी ग्रामीणों और स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।
ट्रस्ट की ओर से बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कंप्यूटर, किट, बुक्स सहित विभिन्न शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। इसके अलावा असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड के मौसम में कंबल वितरित किए गए।
गांवों में स्वच्छ पेयजल की समस्या को देखते हुए कई जगह हैंडपंप की स्थापना कराई गई, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। पर्यावरण संरक्षण के तहत ट्रस्ट की ओर से अलग-अलग गांवों में पौधरोपण अभियान भी चलाया गया और सैकड़ों पौधों का वितरण किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक सिंह रिंकू ने कहा कि “हमारा उद्देश्य समाज में जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का है। आगे भी इसी तरह समाजसेवा के कार्य लगातार जारी रहेंगे।”
ट्रस्ट की इन पहलियों ने क्षेत्र के विकास और जन कल्याण में सकारात्मक भूमिका निभाई है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज