पिंडरा। क्षेत्र के खालिसपुर रेलवे फाटक को दो दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन द्वारा लखनऊ–जफराबाद–वाराणसी रेलखंड पर वार्षिक मरम्मत एवं बीसीएम मशीन से छनाई कार्य कराए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार खालिसपुर रेलवे फाटक संख्या 22/सी को 20 फरवरी 2026 की सुबह 3 बजे से अगले दिन शाम 6 बजे तक पूर्णतः बंद रखा जाएगा। इस दौरान रेल पटरियों की मरम्मत और बैलास्ट की सफाई (छनाई) का कार्य किया जाएगा, जिससे ट्रेनों का संचालन सुरक्षित एवं सुचारु रूप से हो सके।
रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि फाटक बंद रहने की अवधि में अनावश्यक असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। वाहन चालक देवराई फाटक 20/ए, विक्रमपुर फाटक 21/सी एवं करखियाव फाटक 23/सी मार्ग से आवागमन करें।
स्थानीय लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए रेलवे विभाग ने कहा है कि यह कार्य रेल सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। फाटक बंद रहने के दौरान क्षेत्र में यातायात दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए यात्रियों से समय से पहले घर से निकलने की भी सलाह दी गई है।
– रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज