सोनभद्र।
सोनभद्र जिले के ओबरा क्षेत्र में पत्थर खदान में चट्टान धंसने से हुए भीषण हादसे में अब तक पांच मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना के बाद से राहत व बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार 48 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल और उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष योगेंद्र डिमरी सोमवार और मंगलवार को घटनास्थल पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया।
पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना
प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि
“प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। घटना में दोषी पाए जाने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।”
48 घंटे से जारी रेस्क्यू
मंगलवार को मौके पर पहुंचे आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष योगेंद्र डिमरी ने बताया कि
एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार जोखिम भरे माहौल में राहत कार्य कर रही हैं।
जवानों की प्रतिक्रिया तेज है और मनोबल पूरी तरह ऊंचा है।
अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, ताकि सभी लापता लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके।
घटना ने पूरे जिले को हिला दिया है, जबकि स्थानीय प्रशासन पूरी ताकत के साथ राहत कार्य में लगा हुआ है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज