बड़ागांव। थानाक्षेत्र के बड़ागांव कपसेठी मार्ग पर कुड़ी नाले के पास बुधवार को सुबह 5 बजे एक खड़ी ट्रक में पीछे से मैजिक ने टक्कर मार दिया जिससे मैजिक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सुचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस उसे उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय अस्पताल में भेज दिया है वहीं ट्रक चालक मय वाहन मौके से भाग निकला।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थानाक्षेत्र के खटौरा गांव निवासी चंदन कुमार जो मैजिक चालक है धह अपनी गाड़ी लेकर घटना के समय बड़ागांव से कपसेठी की तरफ जा रहा था संभवतः घटना स्थल के पास झपकी आ जाने के कारण उसकी गाड़ी खड़ी ट्रक से टकरा गई जिससे गाड़ी का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज