वाराणसी की साइबर क्राइम पुलिस ने एक बार फिर अपनी तेज़ कार्रवाई से एक बड़ी ठगी को नाकाम करते हुए 4.27 लाख रुपये की रकम पीड़ित को वापस दिलाई है। सारनाथ निवासी अजीत कुमार यादव को क्रेडिट कार्ड बंद कराने के बहाने साइबर ठगों ने झांसे में लेकर उसकी गोपनीय बैंक जानकारी हासिल कर ली और कार्ड से भारी खरीदारी कर डाली।
डीसीपी क्राइम सरवणन टी के अनुसार, 18 जुलाई को पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर के नाम पर कॉल आया और लिंक भेजकर संवेदनशील जानकारियां भरने को कहा गया। अजीत ने इसे असली समझकर कार्ड नंबर, सीवीवी, जन्मतिथि जैसी जानकारी साझा कर दी, जिसके तुरंत बाद 4.27 लाख रुपये की अनधिकृत खरीदारी हो गई।
शिकायत मिलते ही साइबर थाना सक्रिय हुआ और बैंक से संपर्क कर धनराशि होल्ड कराई गई। समय पर कार्रवाई से यह पूरा अमाउंट रिकवर कर लिया गया, जिससे पीड़ित को राहत मिली।
साइबर पुलिस की सलाह:
साइबर क्राइम से बचाव के लिए निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें:
- कभी भी अपने OTP, PIN, CVV जैसी जानकारी किसी को न दें।
- स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स (AnyDesk, TeamViewer) किसी के कहने पर इंस्टॉल न करें।
- अनजान लिंक पर क्लिक न करें और गूगल पर सर्च किए गए कस्टमर केयर नंबर पर भरोसा न करें।
- OLX, Facebook आदि पर सामान खरीदने से पहले फिजिकल वेरिफिकेशन ज़रूर करें।
- कोई भी फ्रॉड होते ही तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज