बड़ागांव। बड़ागांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को हरहुआं ओवरब्रिज के नीचे से किशोरी को बरामद कर अगवा कर्ता को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
मिली सुचना के आधार पर थाना प्रभारी बड़ागांव अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उपरोक्त गिरफ्तारी स्थल से मिर्जापुर जनपद के मड़िहान थाना अंतर्गत पडरिया खुर्द गांव निवासी सुशील कुमार को उस समय हिरासत में ले लिया जब वह किशोरी के साथ कहीं भागने की फिराक में खड़ा था। बताते चलें की थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी 4 जुलाई को घर से गायब हो गयी थी काफी खोजबीन के बाद किशोरी की मां ने बीते 6 जुलाई को पुत्री के गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया था।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज