पूजा पटेल ने जीता गोल्ड मेडल
पिंडरा (वाराणसी)।
जम्मू-कश्मीर में 22 से 25 जनवरी तक जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित
खेलो इंडिया वूमेन किकबॉक्सिंग लीग में
पिंडरा ब्लॉक के पश्चिमपुर (अहरक) निवासी
पूजा पटेल ने
52 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए
स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया।
सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर की खिलाड़ी को पराजित किया,
वहीं फाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ी को हराकर
गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
इस शानदार उपलब्धि के साथ
पूजा पटेल का चयन आगामी नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप (चेन्नई)
के लिए हुआ है।
पूरे गांव में खुशी की लहर,
खेल प्रेमियों व प्रशिक्षकों ने दी हार्दिक बधाई।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज