चौकाघाट स्थित पद्मविभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में होगा आयोजन
वाराणसी। आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से 22 फरवरी को काशी में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर चौकाघाट स्थित परिसर में आयोजित होगा।
जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शिविर की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग अपने-अपने जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के पात्र लाभार्थियों को अधिकतम संख्या में लाभान्वित करने की कार्ययोजना सुनिश्चित करें, ताकि शिविर का उद्देश्य शत-प्रतिशत सफल हो सके।
कई विभाग लगाएंगे स्टॉल
इस मेगा शिविर में उद्योग, पंचायत राज, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, पिछड़ा वर्ग कल्याण, जिला अग्रणी बैंक, पशु चिकित्सा, कौशल विकास, डेयरी, दिव्यांग कल्याण, जल शक्ति, आरटीओ, स्वास्थ्य, कृषि बीमा तथा नेडा सहित अनेक विभाग भागीदारी करेंगे। प्रत्येक विभाग अपने-अपने स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देगा और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही आवेदन व स्वीकृति की सुविधा उपलब्ध कराएगा।
जिला जज ने निर्देशित किया कि सभी विभाग 21 फरवरी की शाम तक अपने स्टॉल स्थापित कर लें तथा 22 फरवरी को सुबह 9:30 बजे तक लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अधिकतम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही इस शिविर की सफलता का आधार होगा।
यह मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी, कानूनी सहायता और त्वरित लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में नागरिक इस अवसर का लाभ उठाएंगे।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज