पिंडरा।पीएम नरेंद्र मोदी के बनास डेयरी के उद्घाटन व भेल के शिलान्यास कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए एसपीजी टीम सोमवार को दोपहर बाद पहुँची और अधिकारियों से चर्चा करने के साथ आवश्यक निर्देश दिया। मंच व टेंट निर्माण में लगी संस्था को कल तक टेंट का काम पूर्ण करने का निर्देश दिया। सभा स्थल के प्रवेश द्वार पर लगे तार को लेकर भी चर्चा की। जबकि इसके पहले जिस रास्ते से पीएम मोदी को मंच पर जाना था उसे भूमिगत करने का काम चल रहा है लेकिन आम लोगों के लिए बने रास्ते के ऊपर से गए 11 हजार बोल्ट की विद्युत तार पर एसपीजी सख्त दिखी।
इसके अलावा सभा स्थल में प्रवेश के लिए तीन रास्ते मे से अभी तक दो रास्ते पूर्ण होने पर फटकार लगाई और कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
दोपहर से लगायत सायंकाल तक एसपीजी के आईजी के नेतृत्व में टीम हर पहलू पर जांच पड़ताल करने में लगी रही है उसे सुधार करने का निर्देश देती रही।
अमूल डेयरी का निरीक्षण करने के साथ निर्माणधीन भेल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपीजी ने अमूल डेयरी से निकलकर भेल स्थित शिलान्यास व सभा स्थल तक पहुचने के समय को भी रिहर्सल के माध्यम से देखा।
वही निर्माणाधीन भेल स्थल पर चल रहे कार्यो में तेजी दिखी। इस बाबत भेल के जीएम रमणीक सर्बही ने बताया कि मंगलवार तक कार्य पूर्ण हो जाने पर एसपीजी को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
सायंकाल में एसपीजी ने दोनों स्थानों पर पुलिस तैनाती के प्वाइंट को देख सुरक्षा व्यवस्था को देखा। इस दौरान सीपी अशोक मुथा जैन, ज्वाइंट सीपी डॉ ए एजिलरसन, डीसीपी मनीष सांडिल्य, एसीपी प्रतीक कुमार , एसडीएम प्रतिभा मिश्रा , इंस्पेक्टर संजय मिश्रा समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज