वाराणसी।बड़ागांव थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी बीते 31 मार्च को घर से बाजार के लिये निकली और आज तक वापस नहीं लौटी काफी खोजबीन के बाद बुधवार की देर शाम उसकी मां ने पास के ही गांव के दो युवकों के विरुद्ध किशोरी को बहला फुसलाकर कर गायब कर दिये जाने का आरोप लगाते हुये मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।
पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र में अगवा किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री घटना के दिन बाजार से कपड़ा खरीदने की बात कहते हुए घर से निकली और वापस नहीं लौटी काफी खोजबीन के बाद परिजनों को पता चला कि नाबालिग लड़की को पड़ोस के गांव पलिया शंभूपुर निवासी विक्की चौहान और उसका मित्र आलोक चौहान उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर भाग निकले हैं।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज