वाराणसी | कचहरी परिसर में हुई हिंसक घटना के बाद घायल सब इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार का हाल जानने हेतु पुलिस कमिश्नर श्री मोहित अग्रवाल शुक्रवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से मुलाकात कर बेहतर इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि घायल अधिकारी का उपचार सरकारी खर्च पर कराया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
घायल सब इंस्पेक्टर की देखभाल के लिए तीन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी विशेष रूप से लगाई गई है ताकि हर समय आवश्यक सहयोग और सुरक्षा उपलब्ध हो सके। इस दौरान मौके पर कई दरोगा व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज