बड़ागाँव।मिशन शक्ति के तहत सोमवार को बड़ागाँव के खुशियाली पुर गांव निवासिनी कक्षा 10 की छात्रा श्रेया यादव को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया ।
बाबतपुर के सेठ एम आर जयपुरिया स्कुल में पढ़ने वाली श्रेया यादव से जनसुनवाई में अनेई गाँव की अनिता प्रजापति ने गुहार लगाते हुए बताया कि मेरे पति राजेश बाहर रहते हैं जिसका फायदा उठाकर मेरे दोनो देवर राहुल व अनिल मुझे अक्सर दहेज की मांग करते है और मुझे चार लड़कियां होने का ताना मारते हैं। मामले की गम्भीरता को देखते हुए नव नियुक्त थाना प्रभारी ने तत्काल मामले की जांच के लिये पुलिस टीम मौके पर भेज कर पूरे प्रकरण के निस्तारण का आदेश दिया । इस दौरान मुख्य रूप से इंस्पेक्टर अतुल सिंह, यादवेंद्र यादव, उप निरीक्षक अविनाश सिंह, आंनद सिंह , मुख्य रूप से मौजूद थे ।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज