जिलाधिकारी महोदया श्रीमती प्रियंका निरंजन के द्वारा गत माह में दुर्घटना में मृतक होमगार्ड प्रवेश कुमार पाण्डेय की पत्नी श्रीमती इंदिरासनी देवी को एच डी एफ सी बैंक की तरफ से रुपए तीस लाख का डेमो चेक प्रदान किया गया। जिलाधिकारी महोदया ने बताया कि यह धनराशि नामित लाभार्थी के बैंक खाते में भी भेज दी गई है। बीमा का भुगतान 10 कार्य दिवस में लाभार्थी के खाते में उपलब्ध कराया गया है।
इस अवसर पर जिला कमांडेड होमगार्ड – श्री बी0के0 सिंह, एच डी एफ सी बैंक, मीरजापुर के मुख्य शाखा प्रबंधक – अम्बरीश सिंह, उप प्रबंधक – राजेश जोशी और होमगार्ड के समस्त कम्पनी कमांडर उपस्थित रहें।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज