पुलिस आयुक्त से मिलकर बड़े भाई ने लगाई न्याय की गुहार
वाराणसी,शिवपुर थाना क्षेत्र के सरसवाँ निवासी नितेश कुमार ने अपने छोटे भाई शशांक के लापता होने को लेकर पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र सौंपा। नितेश के अनुसार, 31 मार्च 2025 की शाम पड़ोसी रोहित पटेल ने शशांक को फोन कर घर से बाहर बुलाया और उसे किसी काम से मार्केट ले गया। लेकिन देर रात तक शशांक घर नहीं लौटा। परिजनों ने पहले ही दिन शिवपुर थाने में लिखित रूप से अपहरण की सूचना दी, लेकिन एफआईआर कुछ दिनों बाद दर्ज हुई। एक महीना बीतने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। थक-हारकर नितेश ने पुलिस आयुक्त से चौथी बार मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों को शशांक के अपहरण के बाद हत्या की आशंका सता रही है। परिवार का आरोप है कि पुलिस जांच में लापरवाही बरत रही है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज