पिंडरा (वाराणसी)।
तहसील मुख्यालय परिसर में बुधवार को पराग मिल्क पार्लर का विधिवत शुभारंभ किया गया। नवनिर्मित पार्लर का उद्घाटन उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर बताया गया कि पराग मिल्क पार्लर में पराग ब्रांड के सभी प्रमुख दुग्ध उत्पाद जैसे दूध, दही, मट्ठा, मक्खन, पनीर आदि उचित एवं निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में शुद्धता और गुणवत्ता का विशेष महत्व है। स्वस्थ और संतुलित आहार से शरीर को आवश्यक विटामिन व खनिज मिलते हैं, जिससे ऊर्जा का स्तर बना रहता है। उन्होंने कहा कि सही खानपान न केवल पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करता है, बल्कि पहले से मौजूद बीमारियों को नियंत्रित रखने में भी सहायक होता है। संतुलित आहार से वजन नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है।
उन्होंने आगे कहा कि पराग डेयरी लंबे समय से शुद्धता और गुणवत्ता के लिए जानी जाती रही है। तहसील परिसर में मिल्क पार्लर खुलने से आमजन, राहगीरों के साथ-साथ तहसील एवं आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी ताजे व गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद आसानी से उपलब्ध होंगे।
इस मौके पर प्रबंध निदेशक यश चंद्रशेखर, मार्केटिंग मैनेजर चंदन भारती, जिल राठौड़, सर्वेश त्रिपाठी, आयुष गिरी, शिवम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष कमला प्रसाद मिश्र, अशोक पाण्डेय, अश्वनी सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज