लखनऊ। दिल्ली से बागडोगरा जा रही एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-6650 में शनिवार सुबह बम होने की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सुबह करीब 08:46 बजे सूचना मिलने के बाद सुरक्षा मानकों के तहत विमान की पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
जानकारी के अनुसार फ्लाइट ने 09:17 बजे सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। लैंडिंग के तुरंत बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान विमान के भीतर एक टिशू पेपर पर हाथ से लिखा नोट मिला, जिस पर “प्लेन में बम” लिखा हुआ था।
222 यात्री और 8 शिशु पूरी तरह सुरक्षित
फ्लाइट में कुल 222 यात्री, 8 शिशु (इन्फेंट्स), 2 पायलट और 5 क्रू मेंबर्स सवार थे। सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। किसी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है।
बम निरोधक दस्ता और एजेंसियां अलर्ट
मौके पर बम निरोधक दस्ता, सुरक्षा एजेंसियां और एयरपोर्ट प्रशासन मौजूद हैं। विमान और आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है।
धमकी की सत्यता, नोट के स्रोत और इसके पीछे जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान के लिए विस्तृत जांच जारी है।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज