आशा फार्मेसी कॉलेज में आयोजित फ़ेशर्स पार्टी आगाज 2025 का आयोजन बहुत धूम धाम से हुआ । इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम , गेम एवम् जागरूकता से जुड़े नाट्य कार्यक्रम भी छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया । संस्था की तरफ से डा. एस के राय एवम् सुशांत नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की । बी.फार्म फर्स्ट ईयर से प्रतीक दुबे को मिस्टर फ्रेशर और साक्षी पांडेय को मिस फ्रेशर चुना गया । शौर्यम दुबे 8और किरन यादव फ्रेशर रनर अप रहे। रैंप वॉक में तरंग एवम् ड्रामा में साहिल एंड ग्रुप और ग्रुप डांस में शौर्यम दुबे एंड ग्रुप विनर रहे । उक्त अवसर पर संस्था की तरफ से डा. एस के राय (प्रिंसिपल) , सुशांत नारायण सिंह (उपनिदेशक), साकेत यादव,विजय सिंह, मुकेश मिश्रा, आजाद, मीनू शुक्ला, साक्षी मिश्र, गीतांजलि मिश्रा, चंद्रावती आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे। बी. फार्म सेकंड ईयर से नेहा अंसारी, खुशी विश्वकर्मा, कुलदीप और रूद्र पाठक ने एंकरिंग की । इवेंट कॉर्डिनेटर राजन उपाध्याय एवम् महजबी बानो ने कार्यक्रम का सफल निर्देशन किया । इस अवसर पर सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज