बड़ागाँव। थाना क्षेत्र के हसनपुर गाँव मे शुक्रवार की शाम को राजेश यादव उम्र 41 वर्ष की आकाशीय बिजली गिरने से आकस्मिक मौत हो गई थी । मृतक की मौत की घटना को संज्ञान में लेते हुए सोमवार की शाम को विधायक पिंडरा डॉ अवधेश सिंह ने मृतक के घर जाकर एसड़ीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा की मौजूदगी में मृतक की पत्नी मधुलिका के खाते में 4 लाख रुपये का भुगतान करा कर उन्हें प्रमाण पत्र सौपकर मृतक के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की साथ ही परिजनों को इस बात का भरोसा दिलाते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर ही उनके खाते में किसान बीमा राशि का एक लाख रुपया भी आ जायेगा । मृतक को तीन लड़की व एक लड़का है ।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज