परिवार ने अभ्युदय सेवा समिति और सहयोगीयों को दिया धन्यवाद
वाराणसी एक ऐसी मां और पिता के बारे में सोचिए, जिसकी 10 वर्षीय मासूम बच्ची जो ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित है। हर दिन जिंदगी की जंग से जूझ रही है! एक पिता जो परिवार में अकेले कमाने वाले थे उनका भी आय का साधन भी समाप्त हो चुका है, अपने बेटी की जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। जो ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित है और उसे मजबूती से इससे बाहर आने के लिए सहारे की जरूरत है।
इसकी सूचना जैसे ही अभ्युदय सेवा समिति के सदस्यों को हुई वे सभी तत्काल सभी सहयोग के लिए आगे बढ़कर फूलपुर निवासी उस बच्ची के मदद के लिए एक मुहिम चलाई जिसमें समिति के सदस्य एक सहयोग राशि के लिए लोगो से संपर्क और अपील कर रहे है और सहयोग कर रहे है। अभी तक अभ्युदय सेवा समिति अपने सहयोगीयों के माध्यम से लगभग 30000 तक की धन राशि बच्ची के पिता को सौपे है। उसी कड़ी में फूलपुर थाना प्रभारी संजय मिश्रा भी इस मुहिम मे समिति के साथ जुड़े है और बढ़ चढ़कर सहयोग करने के लिए अपील कर रहे हैं।आज पुनः दस हजार का चेक सहयोग राशि के रूप में फूलपुर थाना प्रभारी के हाथों प्रदान कराया गया,इस दौरान दिलीप दुबे,अमिताभ दुबे, विशाल गुप्ता,संजय सेठ, सुनील पाल सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज