3080 करोड़ रुपए में हुई डील, ये कंपनी का 14वां पोर्ट होगा~~~~~
गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी पोर्ट्स ने एक और पोर्ट (बंदरगाह) खरीद लिया है। एक्सचेंज पर जारी जानकारी में कंपनी ने बताया कि गोपालपुर पोर्ट्स में 95% हिस्सेदारी खरीदी है। ये डील 3080 करोड़ रुपए में हुई है। ये अडाणी पोर्ट्स का 14वां पोर्ट होगा।
अडाणी पोर्ट्स ने शापूर्जी पलोनजी पोर्ट मेंटेनेंस प्राइवेट लिमिटेड से 56% हिस्सेदारी खरीदी है। शापूर्जी पलोनजी पोर्ट मेंटेनेंस प्राइवेट लिमिटेड, शापूर्जी पलोनजी ग्रुप का हिस्सा है। इसके अलावा अडाणी पोर्ट्स ने उड़ीसा स्टीवडोर्स लिमिटेड से 39% हिस्सेदारी खरीदी है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज