कई थानों में नई तैनाती, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत करने की पहल
सोनभद्र।
जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति के बाद पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने 48 उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत राबर्ट्सगंज, चोपन, घोरावल, करमा, ओबरा, दुद्धी, म्योरपुर, शाहगंज, अनपरा, बीजपुर और विण्ढमगंज समेत कई थानों और चौकियों पर नई तैनातियां की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूची के अनुसार प्रमुख तबादलों में राजेन्द्र प्रसाद यादव को राबर्ट्सगंज से घोरावल, काशीनाथ यादव को राबर्ट्सगंज से शाहगंज, भरत लाल यादव को चौकी नई बाजार से करमा तथा ब्रह्मदीन यादव को काशीराम आवास चौकी से करमा भेजा गया है। वहीं वीरेन्द्र यादव को चोपन से ओबरा, राकेश प्रसाद को चोपन से दुद्धी और श्यामदेव यादव को चोपन से म्योरपुर तैनात किया गया है।
इसके अलावा सदरूज्जमा सिद्दीकी को पन्नूगंज से चोपन, शिववंदन यादव को पन्नूगंज से राबर्ट्सगंज, दीनानाथ सिंह को रायपुर से चोपन तथा सियाराम सिंह को रामबरकोनिया से करमा भेजा गया है। बलिराम प्रसाद को घोरावल से चोपन, अशोक कुमार सिंह को घोरावल से रामबरकोनिया और उमेश यादव को घोरावल से रायपुर स्थानांतरित किया गया है।
इसी क्रम में जितेन्द्र कुमार यादव और मनोज सिंह को करमा से अनपरा, जयराम सिंह को करमा से रामबरकोनिया, जयप्रकाश यादव को शाहगंज से विण्ढमगंज तथा दीनानाथ राम को शाहगंज से बीजपुर भेजा गया है। अंजनी कुमार उपाध्याय और राजेश दूबे को ओबरा से शाहगंज, रामलोचन को ओबरा से अनपरा तथा विनोद कुमार सिंह को कोन से पन्नूगंज स्थानांतरित किया गया है।
अन्य तबादलों में रामगोविन्द यादव को कोन से राबर्ट्सगंज, शिवमोहन राय को कोन से बीजपुर, मनोज कुमार सिंह व बृजराज यादव को जुगैल से दुद्धी, बृज कुमार मिश्रा को जुगैल से बीजपुर तथा मिट्टू प्रसाद राजभर और सुरेन्द्र यादव को दुद्धी से जुगैल भेजा गया है। तेजबहादुर सिंह को बभनी से ओबरा, सुरेश चन्द्र यादव को विण्ढमगंज से शाहगंज और शेषनारायण पाण्डेय को विण्ढमगंज से घोरावल तैनात किया गया है।
इसी प्रकार राजेश कुमार को म्योरपुर से शक्तिनगर, श्रवण कुमार यादव को बीजपुर से घोरावल, रमाकान्त पाल को अनपरा से कोन, मायाशंकर सिंह को अनपरा से जुगैल, राजेश कुमार सिंह यादव को शक्तिनगर से विण्ढमगंज तथा सुरेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से बीजपुर भेजा गया है।
इसके अलावा मुख्य आरक्षी और आरक्षियों के भी कई तबादले किए गए हैं, जिनमें विनोद कुमार गोड़, विपिन बेनवंशी, दिलीप, जयप्रकाश राव, प्रेम प्रकाश चौरसिया, संदीप राय, सौरभ वर्मा, शुभम कुमार यादव और धर्मेन्द्र सिंह शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि स्थानांतरण आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करते हुए नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज