बड़ागांव। थानाक्षेत्र के बड़ागांव बाबतपुर मुख्य मार्ग पर मदनपुर गांव के समीप सोमवार की रात 8 बजे सड़क क्रास करते समय एक बाइक चालक ने अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दिया घटना के बाद बाइक चालक बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला सुचना पर पहुंची पुलिस परिजन और आसपास के लोगों ने घायल को दीनदयाल मंडलीय अस्पताल वाराणसी में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार भदोही जनपद के औराई थाना अंतर्गत सिंहापुर गांव निवासी रामजी पटेल उम्र 50 वर्ष मदनपुर गांव के निवासी अपने रिश्तेदार के घर मिलने आये थे घटना के समय धह सड़क क्रास कर रहे थे की बसनी से बड़ागांव की तरफ आ रहे बाइक ने उसे जोरदार धक्का मार दिया जिससे वह सड़क पर काफी दूर जा गिरा और गंभीर चोटें लग गयी। घटना के बाइक चालक बाइक छोड़कर भाग निकला स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल को पुलिस के हवाले कर दिया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज