वाराणसी। छावनी स्थित रणबांकुरा स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुई सेना (अग्निवीर) भर्ती रैली में युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। पहले दिन क्लर्क/ट्रेडमैन पदों के लिए सभी 12 जिलों से आए अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
कुल 1028 उम्मीदवारों को बुलाया गया था, जिनमें से 844 युवाओं ने रेस में हिस्सा लिया और 395 अभ्यर्थी चयन के पहले चरण में सफल घोषित हुए।
भर्ती प्रक्रिया का संचालन कर्नल रेशमा शरीन के नेतृत्व में आगरा से आई 11 सदस्यीय सेना टीम ने किया। रेस और शारीरिक परीक्षण सकुशल सम्पन्न हुए।
सुरक्षा के मद्देनज़र कैंट पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा, चौकी प्रभारी दीक्षा पांडेय और शांतनु मिश्रा लगातार क्षेत्र में गश्त करते नजर आए।
यह भर्ती रैली वाराणसी और आसपास के जिलों के युवाओं के लिए भारतीय सेना में करियर बनाने का सुनहरा अवसर लेकर आई है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज