बारिश व ठंड से कुछ किसानों की तबीयत बिगड़ी।
पिंडरा ।काशी द्वार भूमि विकास योजना के विरोध में क्षेत्रीय किसानों द्वारा गत चार दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना को रविवार को लोक जन सोशलिस्ट पार्टी ने भी नैतिक समर्थन देते हुए किसानों के लड़ाई में साथ रहने का आश्वासन दिया।
पिंडरा तहसील गेट के पास चल रहे किसानों के धरने के बीच पहुचे उक्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र विश्वकर्मा ने आंदोलनरत किसानों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहाकी इस योजना के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की समस्या को सूने बगैर बलपूर्वक भूमि अधिग्रहण किया जाना अन्याय है।उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रभावित किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका उचित समाधान किया जाए।
इस दौरान किसान मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष फतेह नारायण सिंह, रूपचंद, सतीश पटेल, गौरी शंकर विश्वकर्मा, रवि पटेल,राजेश विश्वकर्मा,कुलदीप शत्रुघ्न, आशीष,राम जीत सिंह, विकास विश्वकर्मा, अब्बास खान व रामचंद्र यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
वही किसान बारिश व ठंड में रविवार को भी धरने पर बैठे रहे।इस दौरान कुछ किसान अस्वथ्य भी हो गए हैं। किसान संतोष पटेल ने कहाकि धरना स्थल पर किसी चिकित्सक के न पहुचने से रोष दिखा।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज