पिंडरा– बुधवार को पिंडरा बड़ी मस्जिद में इश्तियाक खान उर्फ गब्बर की ओर से रोजा इफ्तार का अयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मुसलमानों के साथ हिंदू भी मौजूद रहें। मगरीब की अजान की आवाज सुनकर लोगों ने खजूर खाकर रोजा खोला। इफ्तार में विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन थे। रोजा इफ्तार के बाद लोगों ने मगरीब की नमाज अदा की । नमाज हाफ़िज़ अफरोज ने पढ़ाई।इस अवसर पर फखरे आलम, आफताब आलम, गिरधर सेठ, पवन मिश्रा जित्तू, रहीम शेख, इलियास खान, इमरान खान, राजकुमार गुप्ता, इमरान खान, शहाबुद्दीन खान,एखलाक खां, मोहम्मद अबू बकर, अब्दुल अल्लाम सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज