पिंडरा।
फूलपुर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर (सुरही) में घर के बाहर बरामदे में सोई माँ -बेटी के गले मे से मंगलसूत्र चुरा लिया। घटना के तुरंत बाद हो हल्ला मचाया। लेकिन चोर भाग निकला।
बताते हैं कि रामनरेश यादव की पत्नी जड़ावती देवी अपने विवाहिता पुत्री सुषमा यादव के साथ बरामदे में सोई थी। गुरुवार की भोर में एक चोर आया उनके गले से मंगलसूत्र निकालने के बाद घर का दरवाजा खोलकर घुसना चाहा तभी माँ बेटी की नीद खुल गई और चिल्लाई लेकिन कच्छा बनियान पहना चोर भाग निकला। पीड़िता का बेटा अशोक यादव बलिया में सिपाही पद पर तैनात है।
इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकरी मिली है पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज