बिजनौर में योगी बोले-माफिया जिनकी तूती बोलती थी, आज घिघिया रहे

CM योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बिजनौर के बढ़ापुर में रैली की। यह मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में आता है। योगी ने यहां से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह को वोट देने की अपील की। योगी ने कहा- आज आप देख रहे होंगे, बड़े-बड़े माफिया जिनकी कभी तूती बोलती थी, आज कैसे घिघियाते दिख रहे हैं। आज वो बोलते हैं कि जान बख्श दो। ठेला लगाकर पेट भर लेंगे। लेकिन, कभी किसी की बेटी को छेड़ेंगे नहीं। आज उत्तर प्रदेश में न कर्फ्यू है, न दंगा है…यूपी में सब चंगा है।

About The Author

Share the News