पिंडरा।
ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश से जहाँ किसानों के चेहरे खिल गए वही आम जनजीवन प्रभावित हो गया। जगह जगह पेड़ गिरने से जहां आवागमन बाधित हुआ वही तहसील पिंडरा के परिसर के जलमग्न होने पर वकीलों ने धान की रोपाई कर प्रशासन पर आक्रोश जताया।
तहसील पिंडरा परिसर जलमग्न होने के कारण वकीलों व वादकारियों के साथ फरियादियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। जिससे आक्रोशित वकीलों ने परिसर में धान की रोपाई कर विरोध जताया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष पंधारी यादव, जवाहरलाल वर्मा,श्रीनाथ गोंड़, मनोज श्रीवास्तव, अमर सिंह पटेल, अशोक कुमार, रामभरत यादव , अरुण दुबे व अश्वनी सिंह समेत अनेक वकील रहे। एसडीएम पिंडरा ने समस्या को देखते हुए युद्ध स्तर पर कार्य कराया और सफाईकर्मियों ने दो घण्टे के अंदर नाले की सफाई कर जलजमाव को खत्म किया।
बारिश से पिंडरा कठिराव मार्ग, फूलपुर- सिंधोरा मार्ग, सिंधोरा- गरखड़ा मार्ग व वाराणसी- जौनपुर मार्ग पर रमईपुर में विशाल पेड़ गिरने से घण्टे भर जाम रहा। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।वही जगह जगह बाजारों व स्कूलों में जलजमाव की स्थिति दिखी।
बारिश से एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिली वही दूसरी तरह धान की रोपाई भी जोरो पर होने लगी।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज