पीठ के पीछे दोनों हाथ बंधे थे, एक महीने बाद होनी थी शादी~~~~
“बलिया में शादी से एक महीने पहले युवती की हत्या कर दी। शव घर के सामने पेड़ पर लटका दिया। उसके दोनों हाथ बंधे थे। पिता उसकी मां का इलाज कराने लखनऊ गए थे। वह घर में 2 दिन से अकेली थी।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा। फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान पूजा कुमारी (23) के रूप में हुई है।
25 अप्रैल को उसकी शादी थी। युवती की नानी ने हत्या का आरोप लगाया है। सपा ने घटना का वीडियो X पर पोस्ट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है। मामला नगरा थाना क्षेत्र के सरया गुलाबराय गांव का है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज