बड़ागांव थाना परिसर में इस वर्ष भी होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। पुलिसकर्मियों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली खेली।
इस मौके पर थाना प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर होली के पारंपरिक गीतों पर जमकर डांस किया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
थाना प्रभारी अतुल सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से पुलिसकर्मियों के बीच आपसी समन्वय और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज