पिंडरा।पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन प्रबल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में गोमती जोन के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व प्र0नि0/थानाध्यक्ष के साथ की गई अपराध गोष्ठी एवं दिए गये आवश्यक निर्देश ।
पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन प्रबल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जोन के थानों में लम्बित विवेचना/आईजीआरएस/प्रार्थना पत्र, हत्या, लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी व महिला सम्बन्धी अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गयी । आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों को भौतिक सत्यापन करते हुए समयबद्धता, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । चोरी, लूट, नकबजनी व महिला सम्बन्धी अपराधो (पॉक्सो अधिनियम, दहेज हत्या) को वरीयता के आधार पर निस्तारण करने तथा संलिप्त अपराधियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु, साथ ही लूट/चोरी/नकबजनी के मुकदमों का खुलासा करते हुए शीघ्र निस्तारण व पेशेवर अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा व गैंगेस्टर की कार्यवाही तथा जेल से छुटे अपराधियों की निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया ।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज