पिंडरा।
पिंडरा तहसील क्षेत्र के 33 राजस्व ग्राम सभा में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प की शुरुआत सोमवार से हुई। पहले दिन 30 फार्मर आई डी बनाई गई। मंगलवार को 15 गाँव मे कैम्प का आयोजन ग्राम के पंचायत भवन पर किया जाएगा।जिसमे किसानों को अपने साथ एक मोबाइल फ़ोन ,आधार कार्ड और खतौनी लेकर जाना होगा । फार्मर आई डी वाले किसानों को ही अगली पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त जारी की जाएगी। बिना फार्मर आईडी के किश्त नही पहुच पाएगी। एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने दो दिवसीय अभियान के तहत अधिक से अधिक किसानों को कैम्प स्थल पर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज