केराकत के विधायक व पूर्व सांसद तूफानी सरोज की गाड़ी का दुर्गादेवी मंदिर के पास नीलगाय से टकराने का हादसा हुआ, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान विधायक सुरक्षित रहे, जबकि ड्राइवर के सिर पर हल्की चोट आई है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सहायता की। बताया जा रहा है कि टक्कर के कारण कार के शीशे टूट गए और वाहन को भारी नुकसान हुआ। नीलगाय भी चोटिल हो गई।
फिलहाल, विधायक तूफानी सरोज सुरक्षित हैं।

More Stories
चंदौली में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार अवैध संबंध के शक में लोहे की रॉड से की हत्या, जंगल में फेंका शव
ज्वाइन करते ही एक्शन मोड में एसपी आकाश पटेल: हेड कांस्टेबल सस्पेंड, 6 पुलिसकर्मियों पर जांच
मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे CM योगी, नवरात्रि से पहले तैयारियों का लिया जायजा