पिंडरा । बाबतपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में आज छोटे- छोटे बच्चो के कुकिंग प्रतिभा को निखारने के लिये नो फायर कुकिंग का आयोजन किया गया । कुंकिग में नन्हे मुन्ने बच्चो ने बिना आग जलाये हुए नाश्ते की रेसिपी को बनाकर अपनी कुकिंग कला का प्रदर्शन किया । इस दौरान बच्चो ने स्प्राउट, ब्रेड जेम गोल गप्पे, पापड़ी चाट समेत दर्जनों रेसिपी अपनी शिक्षक व शिक्षकाओं के निर्देशन में बनाकर सबके आकर्षण का केंद्र बन गए । इस दौरान मुख्य रूप से स्कूल के उप निदेशक प्रखर सिंह, डॉ अवधेश सिंह , प्रतिभा सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अनामिका जैसवार , श्रेया सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे ।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज