पिंडरा।फूलपुर पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर हरिनाथपुर से 21 पाउच देशी शराब के साथ युवक जयप्रकाश निवासी गहमर जिला गाजीपुर को धारा 60 आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि मैं एक देशी शराब की दुकान पर काम करता हूँ। अपने जीविका के लिए, दुकान बंद होने के बाद, प्रतिबंधित समय में ज्यादा दाम पर ग्राहकों को शराब बेचता हूँ। आज मैं शराब बेचने के लिए सड़क पर बैठा था, तभी पुलिस आ गई और पकड़ लिया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज