नवागत नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कार्यभार ग्रहण करते ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और शहर की स्वच्छता व देव दीपावली की तैयारियों पर सख्त निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सुबह 10 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहें और नागरिकों से संयम और विनम्रता से पेश आएं, जिससे नगर निगम की छवि और बेहतर हो।
आगामी देव दीपावली (5 नवंबर) को देखते हुए उन्होंने सभी घाटों पर साफ-सफाई, लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारियों को लगातार भ्रमण कर स्थिति की निगरानी करने को कहा गया।
इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे सफाई कार्यों और मॉडल वार्डों में जनजागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को 100% सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बेतरतीब पत्रावलियों को व्यवस्थित रखने और कार्यालयों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
इस मौके पर अपर नगर आयुक्त सविता यादव, विनोद कुमार गुप्ता, संगम लाल, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द्र, जितेन्द्र कुमार आनंद, मुख्य अभियंता आर.के. सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. चौधरी, महाप्रबंधक जलकल अनूप सिंह, सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज