दिलदारनगर (गाजीपुर)। एएनटीएफ और दिलदारनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हेरोइन तस्करी नेटवर्क पर बड़ी चोट पहुंची है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम दिलदारनगर रेलवे स्टेशन गेट के बाहर पोस्ट ऑफिस के पास स्थित सरकारी हैंडपंप के समीप से चार सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान—
धर्मेंद्र कुमार (26), विपिन पासवान (29), दिव्यांशू प्रसाद (19) निवासी बक्सर (बिहार)
और साहिल खान (19) निवासी चित्रकोनी, दिलदारनगर—के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार ये सभी गाजीपुर से कम कीमत पर हेरोइन खरीदकर बिहार के बक्सर में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 412 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा चार एंड्रॉइड मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और 2025 रुपये नकद भी जब्त किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गाजीपुर के शेरुखां नामक व्यक्ति से हेरोइन खरीदते थे। मामले में दिलदारनगर थाना पुलिस ने मु.अ.सं. 232/25, धारा 8/21/29/60 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
इस ऑपरेशन का नेतृत्व एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह एवं उपनिरीक्षक सत्यनारायण शुक्ला ने अपनी टीमों के साथ किया। पुलिस अब सप्लाई चेन से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज