बड़ागाँव। क्षेत्र के गांगकलाँ (पश्चिम का पुरा) गांव में खेत जोतने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांगकला निवासी प्रेम नाथ सिंह ने थाना बड़ागाँव में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जब वे 26 नवंबर 2024 को ग्राम सभा की संपत्ति से ट्रैक्टर लेकर अपने खेत जोतने जा रहे थे, तो उनके पड़ोसी रामबली, रामकिशोर, सूर्यबली, राहुल और शीला ने उन्हें रोक लिया।
प्रेमनाथ सिंह के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपितों ने ट्रैक्टर को आगे बढ़ने से रोकते हुए मारपीट करने की धमकी दी। इससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
बड़गाँव पुलिस से आरोपी के खिलाफ 115(2) धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज