पिंडरा।
सिन्धोरा पुलिस ने सोमवार को एनबीडब्लू (गैर-जमानती वारंट) के तहत वांछित चल रहे आरोपी जितेन्द्र राजभर उर्फ कलन्दर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना चोलापुर में धारा 147, 323, 504, 506, 325 भादवि के तहत मामला दर्ज था और चार वर्षों से फरार चल रहा था।
थाना प्रभारी ज्ञानेद्र त्रिपाठी के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ग्राम रूपचन्दपुर में दबिश दी गई, जहां जितेन्द्र राजभर (उम्र करीब 35 वर्ष) अपने घर के बाहर मौजूद मिला। गिरफ्तारी के समय उसे एनबीडब्लू से अवगत कराते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज