पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप पिकअप से तस्करी कर ले जा रहे 8 गोवंशों के सड़क पर पिकअप के पलटने से घायल दो गोवंशों को मंगलवार को हाइड्रा के मदद से उन्हें गौशाला पहुचाया गया।
बताते चलें कि शनिवार की रात्रि में पिकअप का टायर फटने से उसपर लदे 8 गोवंश घायल हो गए थे। जिसमें दो गोवंश बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसे गोवंश प्रेमी गोमती जोन में तैनात हेड कांस्टेबल रतन यादव व कठिरांव चौकी योगेंद्र यादव की मदद से गो रक्षक सुल्तान अहमद ने हाइड्रा की मदद से एक सांड़ को थानारामपुर गोशाला में तो दूसरे गोवंश गए को गम्भीर रुप से घायल होने पर इलाज के लिए घर पर ले गया। गोवंशों के रक्षा का संकल्प लेने वाले सुलतान अहमद के इस कार्य की लोगों ने खूब प्रशंसा की। यही नही सुल्तान अहमद को इस कार्य के लिए कई मंचो से पुरस्कृत किया जा चुका है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज