एक वर्ष से पानी का गुहार लगा रहा है ग्रामीण, सीडीओ ने एक्सईन को लगाई फटकार

63 में से 7 मामलों का हुआ निस्तारण
पिंडरा।
सीडीओ हिमांशु नागपाल ने कहाकि एक ही बार के समस्या के लिए फरियादी बार बार प्रार्थना पत्र दे रहा है यह अधिकारियों और कर्मचारियों के लापरवाही का नतीजा है। इसके लिए अब निगरानी होगी और जिसके मामले ज्यादा मिलेंगे कार्रवाई होगी।
उक्त बातें पिंडरा तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई करते हुए कही। इस दौरान कुल 63 मामले आये, जिसमे 7 मामलों का निस्तारण हो पाया।
इस दौरान राजपुर के ऊदल पटेल ने गुहार लगाई की 20 वर्ष से एसडीएम न्यायिक के कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। केवल तारीख पर तारीख मिल रही है। तहसील का चक्कर काटते काटते बाल सफेद हो गए हैं। जिसपर सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिए। वही ताड़ी के महेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी बिना इस्टीमेट बनवाये ही नाली खड़ंजा व चकरोड का निर्माण कराया जा रहा1। जिसमे घटिया सामग्री का भी प्रयोग किया जा रहा है। जिसपर एसडीओ पंचायत बड़ागाँव को जांच के आदेश दिया। थाना गांव के अवनीश पांडेय ने एक वर्ष से जलनिगम विभाग के लापरवाही से खारा पानी पीने का आरोप लगाया। कहाकि एक वर्ष से नई बोरिंग हो चुकी है लेकिन सफाई कार्य न होने से आपूर्ति चालू नही पा रही है।जिसमे एक्सईन जल निगम को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिया। रोह के कन्हैया लाल,रतनपुर के जितेंद कुमार पटेल ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर नाली व चकरोड को पाट लिए है।
तहसील दिवस के दौरान अवैध कब्जा, सीमांकन तथा लेखपाल व कानूनगो द्वारा गलत रिपोर्ट लगाने की
शिकायत सामने आई।
इस दौरान एडीएम प्रशासन विपिन कुमार, एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, प्रभारी तहसीलदार राधेश्याम, एसीपी प्रतीक कुमार, बीडीओ छोटलाल तिवारी, बीईओ विनोद कुमार मिश्रा , सीडीपीओ आशीष वर्मा, एसडीओ गुलाब चंद, जेई शिवशंकर वर्मा, नागेंद्र कुमार समेत अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News