कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुँचे। उनके काफिले को जहाँ रास्ते में विरोध का सामना करना पड़ा, वहीं शहर में लगे एक पोस्टर ने सबसे ज्यादा सुर्खियाँ बटोरीं।
प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी राहुल निर्मल बागी द्वारा लगाए गए इस पोस्टर में राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव को क्रमशः ब्रह्मा, विष्णु और महेश के रूप में दर्शाया गया है।
राहुल निर्मल बागी का कहना है – “जिस तरह राहुल, अखिलेश और तेजस्वी दबे-कुचले लोगों की आवाज बनकर उभरे हैं और पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ रहे हैं, वे कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु और महेश का अवतार हैं।”
राहुल गांधी 10 और 11 सितंबर को रायबरेली में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, प्रशासनिक दिशा बैठक में शामिल होंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। यह लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उनका छठा रायबरेली दौरा है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज