अज्ञात वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत

पिंडरा।
फूलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर ओवरब्रिज के समीप वाराणसी- जौनपुर मार्ग पर सड़क के किनारे खड़े 65 वर्षीय वृद्ध की अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो गई।घटना सोमवार की सुबह 5 बजे की बताई जाती है।
बताते है कि रामपुर दलित बस्ती निवासी रामअधार सुबह टहलने के बाद सड़क के किनारे खड़े थे तभी तेज गति से आ रही एक चार पहिया वाहन ओवरटेक करने के दौरान वृद्ध को धक्का मार दी। जिसके कारण उसे सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। घर के समीप घटना होने से परिजन भी मौके पर पहुच गए। मृतक के चार पुत्र है। पुत्र राजेश की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया। वही घटना के बाद वाहन वाराणसी की तरफ भाग निकला।

About The Author

Share the News