पिंडरा। विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने शुक्रवार शाम सभा रोह में देवराई फाटक से रोह तक निर्मित नई सड़क का लोकार्पण किया। करीब 41.63 लाख रुपये की लागत से बनी इस सड़क के निर्माण से वर्षों से चली आ रही स्थानीय लोगों की बड़ी समस्या का समाधान हो गया है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित लगभग 1.10 किलोमीटर लंबी इस सड़क के अभाव में ग्रामीणों को पहले लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ता था। अब सड़क बन जाने से आवागमन सुगम हो गया है और क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा मिली है। इस मार्ग से देवराई, सरैया, कनकपुर, रोह, किरतपुर, जलालपुर और रतनपुर गांव के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
लोकार्पण के अवसर पर विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, पुल-पुलियों, स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, डॉ. जेपी दुबे, डॉ. जयप्रकाश पाल, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह ‘बिन्नी’, मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा, सुनीता सिंह, विकास राय, अभिषेक राजपूत, अतुल रावत, अल्पना चौहान, जयप्रकाश पाल, सुनील त्यागी, अजय ऊदल, रविंद्र पटेल, वीरेंद्र पटेल, कमलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज