बड़ागांव। स्थानीय थानाक्षेत्र के कुड़ी गांव में एक युवक को मारने पीटने और जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल करने के मामले में बड़ागांव पुलिस एक नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध हरिजन उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
स्थानीय थाने में दिये गये प्रार्थना पत्र में चिलबिला गांव निवासी प्रिंस कुमार ने आरोप लगाया है कि बीते 18 मई को वह अपने घर से बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए निकला था की रास्ते में कुड़ी प्राइमरी स्कूल के पास उसी गांव के ननिहाल में रहने वाले अमन राजभर नामक युवक अपने अन्य दो साथियों के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मुझे लाठी डंडे से मारने पीटने लगा और अगल बगल वालों को एकत्रित होते देख जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज