पिंडरा।
33 केवी उपकेंद्र नेवादा अंतर्गत हॉटस्पॉट एरिया शनिवार को ओदार में अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार सिंह के निर्देशन में मेगा कांबिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 308 उपभोक्ताओं के परिसर चेक किए गए। 23 उपभोक्ताओं की भार वृद्धि (38 किलोवाट)की गई। 4 उपभोक्ताओं का विधा परिवर्तन एवं 38 उपभोक्ताओं का बकाया जमा न होने के कारण उनकी लाईन विच्छेदित की गई। कुल 3.6 लाख रुपए की राजस्व जमा कराया गया। मौके पर 27 उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदले गए, छह उपभोक्ताओं के यहां अनियमितता पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। चेकिंग टीम में विजिलेंस टीम, अधिशासी अभियंता परीक्षण खंड महेंद्र मिश्रा, विद्युत वितरण खंड हरहुआ के समस्त एसडीओ सियाराम , अभिजीत शाह, शुभम जैन, अखिलेश गुप्ता उपस्थित रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज