चौबेपुर क्षेत्र के राजवारी पुल के समीप रविवार की दोपहर ढाई बजे अरविन्द निषाद उम्र 37 वर्ष जो सिधौना बाजार गाजीपुर से ट्रेन की पटरियों से होकर घर लौट रहा था कि वाराणसी से गाजीपुर की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी आनें से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक को दो लड़कियां है।
पहले नंबर की रिया निषाद उम्र 12 वर्ष दूसरे नंबर की प्रिया निषाद उम्र 8 वर्ष का है। मृतक अरविन्द निषाद मुम्बई में रहकर प्राईवेट नौकरी करता था। वह होली पर्व पर अपनें घर आया था। घर से सुबह ही भोजन करके सिधौना बाजार निकला था।वह तीन भाईयों में बीच का था ।
दो बहनें भी हैं।घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा चौकी प्रभारी कैथी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज