बड़ागांव- थाना क्षेत्र के खरावन गांव में एक दंपति पर उनके पड़ोसी द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता इंदू देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 1 मार्च 2025 की रात करीब 8 बजे, उनके पड़ोसी बुल्लूर पान वाला और उसकी पत्नी प्रभावती ने अचानक उनके पति पर हमला कर दिया।
शिकायत के अनुसार, बुल्लूर ने बांस के डंडे से जान से मारने की नीयत से उनके पति के सिर पर प्रहार किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और उन्हें 10 टांके लगाने पड़े। इसके बाद, 2 मार्च की सुबह 10 बजे बुल्लूर फिर से उनके घर आया और गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने बताया कि वे बेहद गरीब हैं और इस घटना के बाद उनका परिवार भय के माहौल में जी रहा है।
बड़ागांव विभिन्न धराओ मे मुक़दमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज