फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने पाया काबू~~~~~
प्रयागराज के चकिया में माफिया अतीक अहमद के बंद ऑफिस में आग लग गई। बिल्डिंग से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। चारों तरफ धुआं फैल गया। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के मकान के लोग घर से बाहर निकल आए। फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आधे घंटे में आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग कैसे लगी, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज